Cyclone Dana Updates: चक्रवात ‘दाना’ को लेकर ओडिशा और पश्चिम बंगाल को अलर्ट किया गया है। चक्रवात ओडिशी तट पर लैंडफॉल कर रहा है। दोनों राज्यों की सरकारों ने तूफान होने वाले नुकसान को कम करने की बड़ी तैयारी की है। आईएमडी ने कहा कि चक्रवात के दस्तक देने की प्रक्रिया 24 अक्टूबर की रात से शुरू होगी और 25 अक्टूबर की सुबह तक जारी रहेगी। चक्रवात के दस्तक देने के दौरान अधिकतम गति लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात की दस्तक प्रक्रिया धीमी होती है, जिसमें आमतौर पर 5-6 घंटे लगते हैं। अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच चक्रवात के दस्तक देते समय भारी बारिश, हवा और तूफानी लहरें चरम पर होंगी। चक्रवात के तट पर पहुंचने के दौरान दो मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान है तथा चक्रवात 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराएगा। चक्रवात दाना के कारण ओडिशा के धामरा, भद्रक में अशांत समुद्र, तेज़ हवाएं और बारिश हुई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार अब तक लगभग 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।