हिमाचल प्रदेश की सरकार पर आया सियासी संकट अब टलता हुआ दिख रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह एक साथ आते हुए दिख रहे हैं। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दोनों नेता एक एक साथ दिखे। इस कांफ्रेंस में बोलते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें दुःख है कि हम राज्यसभा की सीट नहीं जीत पाए।
