दिल्ली में बारिश तो थम गई है, लेकिन यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय आलम ये है कि पहली बार राजधानी में यमुना का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है, यानी कि इससे पहले उस लेवल पर नदी को नहीं देखा गया था। अब बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनकी तरफ से अपील की गई कि जो भी लोग यमुना के पास रह रहे हैं, वे तुरंत रिलीफ कैंप चले जाएं।