पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (BJP Candidate First List) में ऐलान किया कि बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ेंगी। टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह अपनी मां द्वारा स्थापित विरासत को कायम रखने की कोशिश करेंगी, उन्हें यकीन है कि वह स्वर्ग से उन्हें आशीर्वाद देंगी।
