अफगानिस्तान में बर्फीले तूफान से 100 लोगों की मौत; भारत में चेतावनी जारी

अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन की वजह से पिछले तीन दिनों में कम से कम 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। इसके अलावा पाकिस्तान में हिमस्खलन की वजह से करीब 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हिमस्खलन की वजह से भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश

के कुछ हिस्सों में भी मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अफगानी अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है और इस वजह से सैंकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़के अवरुद्ध हो गई हैं। बचाव दल प्रभावित इलाकों में भेजे गए हैं लेकिन बर्फबारी से ढेर सारी सड़कें बंद हैं। भारी बर्फबारी के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी।

और पढ़ें