UP Nikay Chunav 2023: साइकिल की उड़ान को पतंग की नकेल, क्या बोले Assaduddin Owaisi?

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम ने सबसे अधिक परेशानी अखिलेश यादव के लिए बढ़ा दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल को साथ लेकर समाजवादी पार्टी ने एक बड़े गठबंधन को आकार देना शुरू किया था। सपा- रालोद गठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा था। लेकिन, नगर निकाय चुनाव के परिणाम ने इस गठबंधन को एक बड़ा संदेश दे दिया

है। यूपी नगर निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने समाजवादी पार्टी गठबंधन की परेशानी बढ़ा दी है।

और पढ़ें