The Resistance Front: अमेरिका ने The Resistance Front (TRF) द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। TRF ने पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस आतंकी संगठन ने पहलगाम में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस संगठन ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। यह 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला था। TRF ने 2024 में भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की भी जिम्मेदारी ली थी।