International Women’s Day 2023: 1911 में 19 मार्च को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया गया। रूस की महिलाओं ने 1913 में पहली बार फरवरी के आखिरी रविवार को इंटरनेशनल वूमन्स डे मनाया था। इसी साल दुनियाभर में 8 मार्च को ये दिन मनाने का फैसला भी लिया गया। 1975 में पहली बार यूनाइटेड नेशन्स ने भी ये दिन सेलिब्रेट किया।