‘दे दे प्यार दे 2’ का रोमांटिक गाना ‘रात भर’ खूब पसंद किया जा रहा है। आएशा (रकुल प्रीत सिंह) और आदित्य (मीज़ान जाफरी) पर फिल्माया गया गाना फैंस का दिल जीत रहा है। अंशुलि शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का गाना ‘रात भर’ दो दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक इसे 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये फिल्म 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। गाने को आदित्य रिखारी और पायल देव ने लिखा है, गाने का म्यूजिक पायल देव और आदित्य देव ने दिया है वहीं गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने को राजू खान ने कोरियोग्राफ किया है।
