Bihar Elections 2025: कांग्रेस की पहली लिस्ट किसे मिला टिकट, 15 सीटों पर लड़ेगी मुकेश साहनी की VIP !

Congress Bihar Candidate List: कांग्रेस की सूची में कुल 48 उम्मीदवारों के नाम हैं। बिहार चुनाव दो चरणों में होने वाला है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। चुनावी परिणाम 14 नवंबर को आएगा। सभी पार्टियां दावा कर रही हैं कि इस चुनाव में उन्हें भारी जीत मिलने वाली है। तेजस्वी युवाओं को सपना दिखा रहे हैं

तो नीतीश भी महिला वोटबैंक को फिर साधने की कोशिश में लगे हैं। जन सुराज के प्रशांत किशोर भी बड़े दावे कर रहे हैं। बिहार चुनाव की हर खबर जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के जरिए जानिए, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश साहनी को 15 सीटें मिलीं, जिसके लिए राहुल गांधी का ‘एक फोन’ निर्णायक साबित हुआ। शुरू में 9 सीटों पर अड़े सहनी ने 40 सीटों की मांग की थी, लेकिन राहुल के हस्तक्षेप और तेजस्वी यादव की मध्यस्थता से 15 सीटों पर सहमति बनी। साथ ही, एक MLC, राज्यसभा सीट और डिप्टी CM पद का वादा भी मिला। यह डील महागठबंधन को मजबूती देगी, और सहनी की ‘सन ऑफ मल्लाह’ छवि बिहार की सियासत में नया रंग लाएगी।

और पढ़ें