Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद… पीएम मोदी विपक्ष पर लगातार हमला बोल रहे हैं… इस बीच उन्होंने राजस्थान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि… कांग्रेस सत्ता में आती है तो लोगों की संपत्तियों को जब्त कर… ज्यादा बच्चों वाले लोगों में बांट देगी… इसके बाद से ही इस पर सियासत हो रही है… इस बीच कांग्रेस पार्टी के ओवरसीज अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान से सियासी तूफान खड़ा हो गया है…पित्रोदा ने अमेरिका के इन्हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत टैक्स की वकालत की है… यानी ऐसा टैक्स जो मरने वाले की संपत्ति उसके बच्चों को ट्रांसफर किए जाने पर लगाया जाता है…. तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या होता है इन्हेरिटेंस टैक्स यानी विरासत टैक्स ?