Hartalika Teej 2023 Puja: हरतालिका तीज पर ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें इसका महत्व

Hartalika Teej 2023: आज हरतालिका तीज का व्रत है। इस व्रत को करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और पति को लंबी आयु, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत विवाहिता के साथ अविवाहिता युवतियां भी करती हैं।