लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। इस कंपनी की पॉलिसी में निवेश कर बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सकता है। अगर आप प्रति माह पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं तो एलआईसी ‘जीवन अक्षय’ में निवेश कर सकते हैं।
इस पॉलिसी में आप एकमुश्त निवेश कर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। खास बात यह है कि निवेश के तुरंत बाद ही आपको पेंशन मिलने लगेगी। यह पेंशन आजीवन मिलती रहेगी। यह एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी में से एक है।
इस पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक इस पॉलिसी को 30 से 85 साल तक के व्यक्ति ले सकते हैं।कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी को खरीदने के लिए पात्र माना गया है। न्यूनतम 1,00,000 रुपये का निवेश करके पॉलिसी ली जा सकती है वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यानी दो व्यक्ति एकसाथ पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी में निवेश के लिए पात्र माना गया है। पॉलिसी जारी होने की तारीख से 3 महीने बाद लोन सुविधा भी मिलती है। न्यूनतम एक लाख रुपये निवेश जरूरी है तो वहीं न्यूनतम सालाना पेंशन 12 हजार रुपये है। इस पॉलिसी में पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।
अगर आप हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं तो आप ‘Annuity payable for life at a uniform rate’ (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A’) को चुन सकते हैं। इस विकल्प को चुनने के बाद आप निवेश के तुरंत बाद पेंशन पा सकते हैं।
उम्र: 58
सम एश्योर्ड: 700000
एकमुश्त प्रीमियम: 712600
पेंशन:
वार्षिक: 53095
अर्धवार्षिक: 26023
तिमाही: 12880
मंथली: 4261
उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 58 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 700000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 712600 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद हर महीने 4261 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। पॉलिसीधारक को यह लाभ तब तक मिलेगा जब तक की वह जीवित रहता है।