लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है। सरकार द्वारा संचालित एलआईसी ने हाल में अपनी बेहद ही पॉपुलर पॉलिसी ‘जीवन अक्षय’ को फिर से शुरू किया है। यह एन्यूटी पॉलिसी है।
आजीवन पेंशन लाभ देने वाली यह पॉलिसी में निवेश करना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। अगर आप प्रति माह पेंशन की व्यवस्था करना चाहते हैं तो इस पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। इसमें एकमुश्त निवेश के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
इस पॉलिसी की शर्तों की बात करें तो इसमें 18 से 35 साल का व्यक्ति निवेश के लिए पात्र माना गया है। इसके साथ ही कोई भी भारतीय इस पॉलिसी में निवेश कर सकता है। वहीं यह पॉलिसी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के सब्सक्राइबर्स और पेंशन की प्लानिंग करने वालों के बीच बेहद पॉपुलर है। पेंशन कैसे चाहिए इसके लिए आपको 10 तरह के विकल्प दिए जाते हैं। इन्हीं विकल्प में से आपको एक विकल्प को चुनना होता है।
इन 10 विकल्पों में से एक विकल्प ‘Annuity payable for life at a uniform rate’ (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A’) है। इस विकल्प को चुनने के बाद आप निवेश के तुरंत बाद पेंशन पा सकते हैं।
इस पॉलिसी में 800000 रुपये का निवेश कर आप 4 हजार रुपये प्रति माह पेंशन पा सकते हैं। उदाहरण के साथ समझिए कैसे:-
उम्र: 70
सम एश्योर्ड: 800000
एकमुश्त प्रीमियम: 814400
पेंशन:
वार्षिक: 82040
अर्धवार्षिक: 39900
तिमाही: 19680
मंथली: 6503
उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 70 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 800000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 814400 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद हर महीने 6503 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। पॉलिसीधारक को यह लाभ तब तक मिलेगा जब तक की वह जीवित रहता है।