लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो एलआईसी की ‘जीवन अक्षय’ पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की इस पॉलिसी में निवेश कर आप हर महीने पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। यह पॉलिसी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के सब्सक्राइबर्स और पेंशन की प्लानिंग करने वालों के बीच बेहद पॉपुलर है।

‘जीवन अक्षय’ एन्यूटी प्लान में निवेश कर आप अपने परिवार या खुद के लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकते हैं। खास बात यह है कि निवेश के बाद आपको पेंशन चुनने के लिए 10 अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।

बात करें इस पॉलिसी की शर्तों की तो इस पॉलिसी की शर्तों की बात करें तो इसमें 18 से 35 साल का व्यक्ति निवेश के लिए पात्र माना गया है। पॉलिसी में न्यूनतम 1,00,000 रुपये का निवेश करके पॉलिसी ली जा सकती है वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी को खरीदने के लिए पात्र माना गया है।

अगर आप हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं तो आप ‘Annuity payable for life at a uniform rate’ (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A’) को चुन सकते हैं। इस विकल्प को चुनने के बाद आप निवेश के तुरंत बाद पेंशन पा सकते हैं।

उम्र: 65
सम एश्योर्ड: 700000
एकमुश्त प्रीमियम: 712600

पेंशन:
वार्षिक: 61705
अर्धवार्षिक: 30118
तिमाही: 14892
मंथली: 4920

उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 65 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 700000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 712600 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद हर महीने 4920 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। पॉलिसीधारक को यह लाभ तब तक मिलेगा जब तक की वह जीवित रहता है।