पुरानी बाइक खरदने से पहले ग्राहकों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है। इस वजह से कई लोग असमंजस में रहते हैं। अगर आप पुरानी बाइक खरीदने का मन बना चुके हैं तो कमर्शियल वेबसाइठ droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं।

आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको 24 से 35 हजार रुपये की रेंज में पुरानी बाइक मिल जाएगी। ये हैं इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ विकल्प:-

1. Yamaha FZ16 150cc: इस बाइक का 2011 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 36,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 58 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 49 सीसी का इंजन लगा है जो कि 13 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 24,000 रुपये रखी गई है।

2. Hero Ignitor 125cc: इस बाइक का 2015 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 29,704 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 11 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 35,000 रुपये रखी गई है।

3. Honda CB Shine 125cc: इस बाइक का 2015 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 16,500 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 10 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 33,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।