आधार कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज में से एक है। आधार कार्ड का इस्तेमाल स्कूल में बच्चे के एडमिशन से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए होता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड बनवाने के दौरान आधार इनरोलमेंट स्लिप दी जाती है। इस स्लिप को रजिस्ट्रेशन स्लिप भी कहा जाता है। वहीं आधार में डिटेल्स को अपडेट कराने पर एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाती है। यह भी महत्वपूर्ण होती है।

यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण स्लिप है जिसे लेकर लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं। वही दरअसल यह स्लिप इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इनमें इनरोलमेंट आईडी (EID) या अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) होता है। इनका इस्तेमाल कर आधार स्टेट्स का पता लगाया जा सकता है।

मसलन अगर किसी ने आधार कार्ड के लिए आवदेन दिया है तो वह इसके जरिए यह पता लगा सकता है कि नए आधार की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है। इसके अलावा आधार अपडेशन की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है इसका भी पता लगाया जा सकता है।

आधार गुम होने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी पाना सबसे आसाना होता है लेकिन इसके लिए इनरोलमेंट स्लिप की आवश्यकता होती है। हालांकि एनरोलमेंट स्लिप कार्डधारक को आधार कार्ड के लिए पहली बार अप्लाई करते हुए मिलती है। ऐसे में वक्त के साथ इस स्लिप को संभालकर रख पाना भी मुश्किल होता है। ज्यादात्तर लोगों को तो इस स्लिप का क्या यूज है इसकी जानकारी नहीं होती।