यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा जारी होने वाला आधार कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार में एक शख्स की बॉयोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं। इसके साथ ही हर यूजर को इस कार्ड में एक यूनिक नंबर भी मिलता है।

आधार की अहमितय का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्कूल में बच्चे के एडमिशन से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं में इसकी मांग की जाती है। अक्सर देखा गया है कि आधार को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते है या फिर किसी तरह की जानकारी या मदद चाहिए होती है। ऐसे में हर बार आधार केंद्र जाकर जानकारी पाना काफी मुश्किल भरा होता है।

ऐसे में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी हेल्पलाइन मंबर 1947 पर कॉल कर जानकारी घर बैठे हासिल की जा सकती है। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूआईडीएआई के मुताबिक यूजर्स इस नंबर पर कॉल करने के बाद 12 भाषाओं में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पसंदीदा भाषा को चुनना होता है।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक इस नंबर पर कॉल करने के बाद हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और उर्दू में जानकारियां हासिल की जा सकती है।

बता दें कि यूआईडीएआई अब पीवीसी आधार कार्ड जारी कर रही है। यह नया कार्ड साइज में छोटा और सुरक्षित है। कार्ड की क्वालिटी पुराने प्लास्टिक आधार कार्ड से बेहतर है। यह कार्ड सिक्योरिटी के लिहाज से भी पहले से ज्यादा बेहतर है। अगर आप इस कार्ड की जानकारी लेना चाहते हैं तो 1947 पर कॉल कर सकते हैं।