Whatsapp New Policy: व्हट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को जारी कर दिया है। यूजर्स को अपना अकाउंट जारी रखने के लिए नई पॉलिसी को एक्सेप्ट करना जरूरी है। अगर वे ऐसा नहीं करते तो उनका अकाउंट डिलीट हो सकता है। नोटिफिकेशन में लेटेस्ट टर्म एंड कंडीशंसइस दी गई हैं, जिन्हें नहीं मानने पर ही अकाउंट डिलीट हो सकता है। एड्राइड और आईओएस यूजर्स पर इसका सीधा असर होने जा रहा है।

यूजर्स को 8 फरवरी 2021 तक एक्सेप्ट करना है। भारतीय यूजर्स को व्हट्सएप की इस नई प्राइवेसी पॉलिसी का नोटिफिकेशन भी मिल रहे हैं। नई पॉलिसी के जरिए आपके व्हाट्सएप डेटा पर कंपनी की पूरी नजर रहेगी।

अब सवाल यह है कि आखिरकार इस नई पॉलिसी में ऐसा क्या है? कंपनी ने ऐसी कौन-सी शर्तें जोड़ी हैं जो काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं? दरअसल नई पॉलिसी में फेसबुक के साथ व्हट्सएप और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा रखा गया है। कंपनी यूजर्स को जो पॉप एप भेज रही है उसमें जानकारी दी जा रही है कि नई सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आपके वॉट्सऐप डेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर किया जाएगा।

हालांकि व्हट्सएप ने यह जरूर कहा है कि चैट्स end to end encryption रहेगा। यानी कि आप जिसे भी मैसेज भेजेंगे वह आपके और उसी के बीच में रहेगा। नई पॉलिसी के तहत व्हट्सएप ने थर्ड पार्टी एप को लेकर अहम बदलाव किया है। व्हट्सएप यूजर्स अगर व्हाट्सएप के जरिए थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करेंगे तो उनके डेटा को फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा। इसके अलावा फेसबुक के साथ इंटीग्रेटेड प्रोडक्ट्स के साथ भी यह जानकारी साझा की जाएगी।