Uttar Pradesh November Public Holidays 2024 List: 31 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली के मौके पर रामनगर अयोध्या में खास आयोजन करती है। दीपावली के अगले दिन से ही नवंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कैलेंडर में इस बार छुट्टियों की भरमार है। यूपी के सरकारी कैलेंडर में नवंबर महीने में तीन राजपत्रित अवकाश और तीन निर्बन्धित अवकाश हैं।

नवंबर महीने में किस-किस दिन छुट्टी?

उत्तर प्रदेश के कैलेंडर में नवंबर 2024 में तीन राजपत्रित अवकाश हैं। पहली छुट्टी दो नवंबर को गोवर्धन के मौके पर है। दूसरी छुट्टी तीन नवंबर भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती के मौके पर है। हालांकि इस दिन रविवार भी है। इसके अलावा एक अन्य राजपत्रित अवकाश 15 नवंबर (शुक्रवार) को है। इस दिन गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा है।

राजपत्रित अवकाश

2 नवंबर 2024 – गोवर्धन पूजा- शनिवार
3 नवंबर 2024 – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती – रविवार
15 नवंबर 2024 – गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा- शुक्रवार

बात अगर नवंबर महीने के निर्बन्धित अवकाशों की करें तो इन छुट्टियों की संख्या तीन है। यूपी सरकार के मुताबिक, राज्य के कर्मचारी साल में दो निर्बन्धित अवकाश का इस्तेमाल कर सकते हैं। नवंबर महीने में सात नवंबर को छठ पूजा, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस है।

Punjab November Holidays 2024: नवंबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

निर्बन्धित अवकाश

7 नवंबर 2024 – छठ पूजा –  गुरुवार
16 नवंबर 2024 – वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस – शनिवार
24 नवंबर 2024 – गुरु तेग बाहदुर शहीद दिवस – रविवार