पुरानी बाइक खरीदना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। बाजार में ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक की खरीद की जा सकती है। इंटरनेट के जरिए भी घर बैठे-बैठे पुरानी बाइक की जानकारी हासिल की जा सकती है। आप अपने पसंद की बाइक को ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट्स के जरिए चुन सकते हैं और फिर खरीद सकते हैं।

पुरानी बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। इसके साथ ही पुरानी बाइक खरीदते समय एक ग्राहक को कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। बाजार में पुरानी बाइक को खरीदने के कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जिससे ग्राहकों को काफी कन्फ्यूजन होता है। वे फैसला नहीं ले पाते कि आखिरकार पुरानी बाइक कहां से खरीदें।

अगर आप भी इस तरह की परिस्थिति में फंसे हुए हैं तो droom के जरिए बाइक लें सकते हैं। यहां आपको 12 से 17 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी। आप इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं।

1. Hero Splendor iSmart 110cc: इस बाइक का 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 18,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 109 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 28,500 रुपये रखी गई है।

2. Bajaj Platina 100cc: इस बाइक का 2013 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 21,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 104 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 99 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 21,500 रुपये रखी गई है।

3. Honda Dream Neo 110cc: इस बाइक का 2013 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 19,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 84 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 110 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 26,500 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।