कई बार सेकेंड हैंड टू-व्हीलर खरीदते समय लोग असमंजस की स्थिति में होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदे जा सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए टू-व्हीलर की बिक्री होती है।

ऐसे में ग्राहकों को समझ नहीं आता कि वे कहां से पूराना टू-व्हीलर खरीदें? अगर आप भी इस तरह के असमंजस में हैं तो Droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं।

आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको 40 हजार रुपये से 55 हजार रुपये की रेंज में पुरानी बाइक मिल जाएगी।

ये हैं कुछ विकल्प:-

1. TVS Apache RTR 160cc: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 97,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 60 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 160 सीसी का इंजन लगा है जो कि 15.2 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 52,000 रुपये रखी गई है।

2. TVS Apache RTR 160 4V Disc: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 58,000 किलो मीटर चल चुकी है। इसमें 160 सीसी का इंजन लगा है जो कि 16.10 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 41,000 रुपये रखी गई है।

3. TVS Apache RTR 180cc: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 91,000 किलो मीटर चल चुकी है। इसमें 177 सीसी का इंजन लगा है जो कि 17.30 बीएचपी की पॉवर देता है। यह बाइक 45 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 54,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।