भारतीय बाजार में सीएनजी कारों की अच्छी मांग है। सीएनजी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले काफी सस्ती है। इस वजह से लोग सीएनजी कार खरीदना बेहतर फैसला मानते हैं। कई लोग कार में खुद ही सीएजनी लगवा लेते हैं तो कुछ लोग कंपनी फिटेड सीएनजी कार खरीदना ज्यादा बेहतर मानते हैं।

अगर आप भी नई कंपनी फिटेड सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको भारतीय बाजार में उपलब्ध ऐसी ही कारों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी सीएनजी किट कंपनी खुद इंस्टॉल करती हैं। हम आपको इन कारों की प्राइस रेंज के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।

Kia Sonet: 94 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं ये कार, इतनी चुकानी होगी EMI

ये है लिस्ट:-

Maruti Ertiga10.59 लाख रुपये*
Maruti Wagon R6.33 लाख रुपये*
Maruti Alto 8004.60 लाख रुपये*
Hyundai Aura9.35 लाख रुपये*
Maruti Celerio5.90 लाख रुपये*
Hyundai Santro6.41 लाख रुपये*
Maruti S-Presso5.26 लाख रुपये*
Maruti Eeco5.29 लाख रुपये*
Hyundai Grand i10 Nios8.45 लाख रुपये*
Maruti Swift Dzire Tour6.40 लाख रुपये*

इनमें से सबसे ज्यादा माइलेज मारुति की अल्टो 800 देती है। कंपनी का दावा है कि अल्टो एक किलोग्राम सीएनजी पर 32 किमी तक चलने में सक्षम है। अल्टो के अलावा एस-प्रेसो भी 31 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं मारुति वैगन (1.0L S-CNG इंजन) 32 किलो मीटर तक का माइलेज देती है।

(*एक्स-शोरूम प्राइस, नई दिल्ली)