भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर की मांग में बीते कुछ समय में तेजी देखने को मिली है। पेट्रोल के बढ़ते दाम ने आम नागरिकों की जेब पर असर डाला है। ऐसे में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेट्रोल बाइक और स्कूटर की तुलना में काफी सस्ता विकल्प साबित हो रहा है।
अगर आप भी पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान हैं और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने का मन बना चुके हैं तो हम आपको 1 लाख रुपये की रेंज में भारतीय बाजार में उपलब्ध बाइक और स्कूटर की जानकारी दे रहे हैं।
बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। ऐसे में ग्राहक अमसंजस में होते हैं कि कौन सा स्कूटर लें और कौन सा नहीं। हालांकि देखा जाए तो बेहतरीन रेटिंग वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी एक बार चार्ज होने पर 60-116 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ विकल्प लेकर आए हैं जिनको एक बार फुल चार्ज करने पर आप 60 से 116 किलोमीटर तक का सफर आसानी से कर सकते हैं।
Bajaj Chetak | 1.00 से 1.15 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
PURE EV Epluto | 71,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
PURE EV Epluto 7G | 79,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Revolt Motors RV300 | 94,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Revolt Motors RV400 | 1,18,000 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Joy e-bike Monster | 98,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Kabira Mobility KM 3000 | 1.26 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Kabira Mobility KM 4000 | 1.36 लाख रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
PURE EV ETrance | 56,999 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |
Hero Electric Dash | 62,000 रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) |