फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ने एक नए फीचर की घोषणा की है जिसके जरिये यूजर्स यह ट्रैक कर पाएंगे कि वे इन सोशल प्लेटफॉर्म्स पर कितना वक्त गुजारते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अपडेट्स जल्द ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखेंगे। इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये कुछ स्टेप्स आपको फॉलो करने पड़ेगें। 1. फेसबुक: फेसबुक ऐप के सेटिंग्स पेज पर ‘योर टाइम’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करने पर एक ग्राफ सामने आएगा, यह ग्राफ बताएगा कि डिवाइस पर आपने कितना समय दिया। ग्राफ की किसी भी बार पर टैप करने पर पता चलेगा कि एक दिन में फेसबुक पर आपने कितना समय खर्च किया। फेसबुक पर कितना समय देना है, इस बारे में अगर रिमांडर भी सेट किया जा सकेगा। जैसे ही आप टाइम सेट की हुई लिमिट पर आप पहुंचेंगे को एक अलर्ट आ जाएगा। इस प्रकार आप जरूरत से ज्यादा समय फेसबुक पर खर्च करने से बच जाएंगे।

इंस्टाग्राम के मामले में: ऐप की सेटिंग्स में जाकर ‘योर एक्टिविटी’ पर टैप करना होगा। फेसबुक की तरह इस पर भी आपको एक बार ग्राफ दिखेगा, जो यह बताएगा कि उस डिवाइस पर ऐप चलाते हुए आपने कितना समय बिताया। किसी भी बार पर टैप करने पर उस दिन का कुल खर्च किया गया समय पता चलेगा। अगर आप चाहें तो एक रिमाइंडर सेट कर सकेंगे जो आपको बताएगा कि कितना समया आपको ऐप पर खर्च करना है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर आपको उसी डिवाइस पर समय बिताने की जानकारी मुहैया कराएगा जिस पर इसे इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यह नहीं पता चलेगा कि अन्य डिवाइसेज जैसे कि लैपटॉप, टेबलेट या किसी दूसरे स्मार्टफोन पर आपने फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल किया है तो सबका मिलकार कितना समय खर्च हुआ। इसके अलावा जल्द ही म्यूट पुश नोटिफिकेशंस का विकल्प भी आने की संभावना जताई जा रही है।