देश के बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों को तोहफा दिया है। अक्टूबर 2023 में कई बैंकों ने इस महीने सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में संशोधन किया है। वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट पर बहुत भरोसा करते हैं और इसमें निवेश करते हैं।

आइये जानते हैं किन बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Unity Bank): Unity Bank ने 701 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों को 9.45% प्रति वर्ष की आकर्षक दर की पेशकश कर रहा है। 701 दिनों के लिए निवेश किए गए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.45% प्रति वर्ष जबकि सामान्य निवेशक को 8.95% प्रति वर्ष ब्याज दर मिलेंगे। 1001 दिनों की जमा पर यूनिटी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% और अन्य को 9% ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा ने एनआरओ और एनआरई टर्म डिपॉजिट सहित घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 3 साल तक की अवधि के लिए 50 बेसिस अंकों तक की बढ़ोतरी की है। यह अब वरिष्ठ नागरिकों को 2 से 3 साल की जमा राशि पर 7.9% तक ब्याज दे रहा है। तिरंगा प्लस जमा योजना के तहत 399 दिनों की जमा राशि के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा वरिष्ठ नागरिकों को 7.8% ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 46-90 दिनों की जमा पर एफडी दरें 125 बीपीएस तक बढ़ा दी हैं। यह अब इन शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर 3.50 प्रतिशत के मुकाबले 4.75 प्रतिशत की पेशकश कर रहा है।

केनरा बैंक: केनरा बैंक ने 5 अक्टूबर से अपनी एफडी दरों में संशोधन किया। यह अब वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक ब्याज दे रहा है।

यस बैंक: 4 अक्टूबर से यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

कर्नाटक बैंक: 1 अक्टूबर से कर्नाटक बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

इंडसइंड बैंक: 1 अक्टूबर से इंडसइंड बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 1 अक्टूबर से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 8% तक एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया: 1 अक्टूबर से बैंक ऑफ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक एफडी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।