भारतीय बाजार में पुरानी कार की तरह पुरानी बाइक्स की भी काफी डिमांड है। वे लोग जिनका बजट कम है और नई बाइक खरीदने में असमर्थ हैं तो पुरानी बाइक खरीद सकते हैं। पुरानी बाइक खरीदना ऐसे लोगों के लिए भी फायदेमंद माना गया है जो कि बाइक चलाना सीख रहे हैं या सीखना चाहते हैं।
पुरानी बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा ही एक सवाल यह है कि आखिरकार पुरानी बाइक कहां से खरीदें? ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है।
ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कार खरीदी जा सकती है। यही वजह है कि लोग कई बार असमंजस की स्थिति में रहते हैं। अगर आप भी इस असमंजस में हैं कि पुरानी बाइक कहां से खरीदें तो droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं। यहां आपको 32 से 44 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी।
Hero Splendor iSmart 110cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 19,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 110 सीसी का इंजन लगा है जो कि 9.30 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 32,000 रुपये रखी गई है।
Hero Super Splendor 125cc i3s: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 8,100 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 75 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है जो कि 9 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 44,000 रुपये रखी गई है।
Hero HF Deluxe 100cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 8,100 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.36 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 34,000 रुपये रखी गई है।
नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।