पुरानी बाइक का बाजार बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। कई लोग नई बाइक के मुकाबले पुरानी बाइक को तरजीह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नई बाइक के मुकाबले पुरानी बाइक खरीदना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।

वे लोग जिनका बजट कम है और नई बाइक खरीदने में असमर्थ हैं पुरानी बाइक खरीदकर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप बाइक चलाना सीख रहे हैं या सीखना चाहते हैं तो पुरानी बाइक खरीदना फायदेमंद माना जाता है।

पुरानी बाइक को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है जो कि नई बाइक खरीदने की तुलना में काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि पुरानी बाइक लेने से पहले लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा असमंजस यह होता है कि आखिरकार पुरानी बाइक कहां से खरीदें? ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जिनकी वजह से ग्राहक कन्फ्यूज हो जाते हैं और फैसला नहीं ले पाते।

अगर आप भी इसी तरह की अमसंजस की स्थिति में हैं तो droom के जरिए बाइक लें सकते हैं। यहां आपको 12 से 17 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी। आप इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं।

1. Bajaj Pulsar 150cc: इस बाइक का 2009 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 61,377 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 14,200 रुपये रखी गई है।

2. Honda CB Twister 110cc: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 25,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 71 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 109 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 12,300 रुपये रखी गई है।

3. Hero Ignitor Disc 125cc: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 52,000 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 125 सीसी का इंजन लगा है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 17,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।