पुरानी बाइक खरीदने से पहले ग्राहकों के मन में कई सवाल होते हैं। पुरानी बाइक सस्ती तो मिलती है साथ ही ग्राहक की जरूरत भी पूरी हो जाती है। बाजार में कई विकल्प हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है। अगर आप भी पुरानी बाइक खरीदने का मन बना चुके हैं तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं।

आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको बेहद कम दाम में पुरानी बाइक मिल जाएगी।

ये हैं कुछ विकल्प:-

1. Hero Passion Xpro Drum: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 11,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 110 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 43,500 रुपये रखी गई है।

2. TVS Apache RTR 160cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 11,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 60 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 159.7 सीसी का इंजन लगा है जो कि 15.2 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 46,000 रुपये रखी गई है।

3. Hero Super Splendor 125cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 16,200 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 75 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 124.70 सीसी का इंजन लगा है जो कि 9 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 38,500 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।