सेकेंड हैंड कार की तरह ही लोगों की दिलचस्पी पुरानी बाइक्स की खरीद पर दिन प्रति दिन बढ़ रही है। कम बजट में अगर पुरानी बाइक खरीद ली जाए तो यह भी एक फायदे का सौदा माना जाता है। पुरानी बाइक्स की खरीद के लिए कई तरह के विकल्प बाजार में मौजूद हैं।

कमर्शियल शॉपिंग साइट Droom के जरिए भी आप सेकेंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट पर बेहद ही कम दाम पर आपको बढ़िया बाइक मिल सकती है। आप किस तरह की बाइक खरीदना चाहते हैं यह आप पर निर्भर करता है। मसलन आप कौन सी कंपनी की बाइक तलाश रहे हैं या बाइक कितने किलो मीटर चल चुकी है। इसके अलावा बाइक कितने साल पुरानी है इसकी जानकारी आपको इसी वेबसाइट पर मिल जाएगी। हम इस वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ बाइक्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं जो कि आपके बजट पर फिट बैठ सकती है।

Bajaj Pulsar 150cc: यह बाइक बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इस बाइक का 2006 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह बाइक 52 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है। इसके साथ ही व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गई है।

Suzuki Hayate 110cc: 113 सीसी की यह बाइक 20,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक के पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। 69 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली यह बाइक 6 सालों में 35112 किलो मीटर चल चुकी है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है।

Hero Splendor plus 100cc: 100 सीसी की यह बाइक 31,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक के पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। 81 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली इस बाइक का 2016 मॉडल बेचा जा रहा है। बीते चार सालों में यह बाइक 9 हजार किलो मीटर चल चुकी है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है।

Mahindra Centuro 110cc: 106.7 सीसी की यह बाइक 21,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह बाइक के पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। 60 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज देने वाली इस बाइक का 2016 मॉडल बेचा जा रहा है। बीते चार सालों में यह बाइक 51500 किलो मीटर चल चुकी है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है।

नोट: बाइक्स से जुड़ी जो भी जानकारी यहां पर दी गई है वह Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। पुरानी बाइक खरीदते वक्त दस्तावेजों व गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।