पुरानी बाइक लेना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। पुरानी बाइक नई बाइक की तुलना में काफी सस्ती मिल जाती है। अक्सर देखा गया है कि लोग पुरानी बाइक खरीदने से पहले असमंजस की स्थिति में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है।

यही वजह है कि ग्राहक असंजस में रहते हैं और फैसला नहीं ले पाते। अगर आप भी इसी तरह की परिस्थिति से गुजर रहे हैं तो droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं। आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं और इसके साथ ही बजट के मुताबिक बाइक को चुन सकते हैं। यहां आपको 20 से 30 हजार रुपये की रेंज में बाइक मिल जाएगी।

1. Bajaj CT 100 100cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 25588 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 89 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.10 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 20,014 रुपये रखी गई है।

2. Bajaj Pulsar 220cc: इस बाइक का 2009 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 20000 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 38 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 99.27 सीसी का इंजन लगा है जो कि 21 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 20,000 रुपये रखी गई है।

3. Hero Splendor iSmart 110cc: इस बाइक का 2016 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 18000 किलो मीटर चल चुकी है। इसके साथ ही यह 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसमें 109.15 सीसी का इंजन लगा है जो कि 9.30 बीएचपी का पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 28,073 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।