दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपनी नई-नई योजनाओं के ऐलान के साथ सुर्खियों में है। सोमवार को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के साथ-साथ संजीवनी योजना के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का उद्देश्य 18 साल और उससे ज़्यादा उम्र की महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान करना है। पूर्व सीएम ने कहा है कि एक बार फिर सत्ता में आते ही राशि बढ़ाकर 2,100 प्रति माह कर दी जाएगी। हम आपको यहां संजीवनी योजना से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
क्या है संजीवनी योजना?
संजीवनी योजना 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा देने का वादा करती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार फरवरी 2025 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 60 साल से ऊपर जितने भी बुजुर्ग हैं उनका खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्राइवेट या सरकार, अमीर या गरीब हर बुजुर्ग को इस योजना का लाभ मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के साथ मिडिल क्लास का खास ख्याल रखा गया है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का भी रजिस्ट्रेशन
आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र (2024-25) में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को 1000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि अगर एक बार फिर वह सत्ता में लौटते हैं तो यह रकम बढ़ा कर 2100 कर दी जाएगी।
दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
पूर्व सीएम ने लिखा,”हमने हाल ही में दिल्ली के लोगों के लिए 2 बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना। कल से हमारी टीम घर-घर जाकर इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपका दिल्ली का वोटर कार्ड होना बहुत ज़रूरी है।”