Sainik School Mainpuri Recruitment 2024: सैनिक स्कूल में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। इसके लिए सैनिक स्कूल में पीजीटी, टीजीटी, लैब असिस्टेंट, काउंसलर, आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर और पीटीआई कम मैट्रॉन के पदों पर भर्तियां निकली हैं। जो भी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल के इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9 पोस्ट पर बहाली की जानी है। उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता के साथ कुछ पदों के लिए वर्क एक्सपीरियंस भी बेहद जरूरी है। जो भी इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक हैं। वह इन बातों को पहले ध्यान से पढ़ लें।
सभी पदों के लिए योग्यता
लैब असिस्टेंट (Physics) के लिए योग्यता: लैब असिस्टेंट के लिए योग्यता की बात करें तो साइंस में इंटरमीडिए होना चाहिए और हाईयर क्वालिफिकेशन भी होनी चाहिए। उम्र 18-50 साल के बीच होनी चाहिए। कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। रेजिडेंसियल स्कूल में काम करने का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
लैब असिस्टेंट (Chemistry): लैब असिस्टेंट के लिए भी यह योग्यता है कि वह साइंस में इंटरमीडिए होना चाहिए और उम्र 18-50 साल के बीच होनी चाहिए और और हाईयर क्वालिफिकेशन भी होनी चाहिए। कैंडिडेट्स को कंप्यूटर का भी ज्ञान होना चाहिए। रेजिडेंसियल स्कूल में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
Jan Dhan Account: क्या आपके पास भी है जन धन अकाउंट? अब बैंकों को दिया गया ये आदेश
काउंसलर: काउंसलर के लिए निर्धारित योग्यता यह है कि बी.ए/बी.एससी/एमएससी के सर्टिफिकेट के साथ में काउंसलिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इग्लिश में बातचीत करनी आनी चाहिए। उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। कैरियर/एजुकेशनल काउसिंग में एक्सपीरियंस होना चाहिए। एकस्ट्रा करिकुलर एक्टिविज में रुचि होनी चाहिए।
टीजीटी इंग्लिश: टीजीटी इग्लिश के लिए चार साल का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स एनसीईआरटी के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ सकल या फिर सभी विषयों में अंग्रेजी विषय के रूप में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड होनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना भी जरूरी है। इसमें उम्र की सीमा 21 से 35 साल तय की गई है। पीजी डिग्री या कोई अन्य डिग्री रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
पीजीटी इंग्लिश: पीजीटी इंग्लिश के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में मास्टर डिग्री होनी चाहिए वो भी 50 फीसदी अंकों के साथ। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से यूनिवर्सिटी बीएड डिग्री होनी चाहिए। हिंदी और इंग्लिश मीडिया में शिक्षण में दक्षता भी होनी चाहिए। इसमें उम्र सीमा 21-40 साल के बीच होनी चाहिए।
पीजीटी (Chemistry): पीजीटी कैमिस्ट्री के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से रसायन विज्ञान/जैव रसायन विज्ञान मास्टर डिग्री कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.एड में डिग्री होनी चाहिए। हिंदी और इंग्लिश मीडिया में शिक्षण में दक्षता भी होनी चाहिए। 21-40 के बीच उम्र होनी चाहिए। कंप्यूटर की भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
पीजीटी (Physics): इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। वह भी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएड में भी डिग्री होनी चाहिए। हिंदी और इंग्लिश मीडिया में शिक्षण में दक्षता भी होनी चाहिए। 21-40 के बीच उम्र होनी चाहिए। कंप्यूटर की भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर: इस वैकेंसी के लिए मैट्रिकुलेशन होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र से दो साल का ट्रेड सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने की नॉलेज होनी चाहिए। 21 से 35 वर्ष के बीच उम्र होनी चाहिए। आवासीय संस्थानों में काम करने का भी अनुभव होना चाहिए।
पीटीआई कम मैट्रॉन: फिजिकल एजुकेशन में किसी प्रतिष्ठित संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। फिजिकल एजुकेशन में पढ़ाने का 2 से 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। अग्रेजी का ज्ञान होना भी बेहद अहम है।
| क्रम संख्या | पद का नाम | श्रेणी | सैलरी |
| 1. | स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी | अनारक्षित | 35,000 – 60,000 |
| 2. | स्नातकोत्तर शिक्षक रसायन विज्ञान | अनारक्षित | 35,000 – 60,000 |
| 3. | स्नातकोत्तर शिक्षक भौतिक विज्ञान | अनारक्षित | 35,000 – 60,000 |
| 4. | स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी | अनुसूचित जाति | 25,000 – 55,000 |
| 5. | प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान | अनारक्षित | 20,000 – 30,000 |
| 6. | प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान | अनारक्षित | 20,000 – 30,000 |
| 7. | काउंसलर | अनारक्षित | 25,000 – 35,000 |
| 8. | कला और शिल्प प्रशिक्षक | अनुसूचित जाति | 20,000 – 30,000 |
| 9. | शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक | अनारक्षित | 20,000 – 25,000 |
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म को अच्छे भरकर सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ सैनिक मैनपुरी, गांव नौनेर खर्रा, आगरा रोड जिला मैनपुरी (यूपी) 205119 पर भेज सकते हैं। योग्य और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में सूचित की जाने वाली तारीख पर चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। टेस्ट/इंटरव्यू के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को कोई टीए/डीए देय नहीं है। स्कूल प्रशासन प्रशासनिक/नीतिगत कारणों से रिक्ति को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। 10 दिसंबर 2024 तक आवेदन करने की लास्ट डेट है। आवेदन पत्र और अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट http://www.sainikschoolmainpuri.com पर जाएं।
