भारतीय बाजार में छोटे साइज की कार की काफी डिमांड है। वे लोग जो कम बजट में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं वे देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की अल्टो 800 कार पर विचार कर सकते हैं। इस कार की शुरुआत कीमत तीन लाख से शुरू होती है। यह कार सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
अगर आप कम बजट में छोटी कार खरीदने का मन बना चुके हैं और अल्टो आपकी पहली पसंद है तो निवेश कर लेने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि अल्टो के किस वेरिएंट की कितनी कीमत है। इससे आपको आइडिया हो जाएगा आपके बजट में कौन सा वेरिएंट फिट बैठ रहा है।
Bajaj Chetak और TVS iQube में कौन सा इल्केट्रिक स्कूटर बेहतर? जानें पूरी डिटेल
ये है लिस्ट:-
| Alto 800 STD (Petrol) | 3,37,701 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 STD Opt (Petrol) | 3,43,175 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 LXI (Petrol) | 4,19,907 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 LXI Opt (Petrol) | 4,24,517 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 VXI (Petrol) | 4,48,018 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 VXI Plus (Petrol) | 4,62,504 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 LXI S-CNG (CNG) | 5,06,517 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
| Alto 800 LXI Opt S-CNG (CNG) | 5,11,136 रुपये (ऑन रोड प्राइस, दिल्ली) |
आप Alto LXI Opt S-CNG वेरिएंट को आप 51 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद इस कार को घर ले जा सकते हैं। एक किलो ग्राम सीएनजी पर यह कार 31.59 किलोमीटर का माइलेज देती है। यह कार 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, बीएस-6 कम्प्लायंट से लैस है। यह पेट्रोल वेरिएंट कार है और इसका इंजन 35.3 KW पावर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

