Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: खतरनाक कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार गरीबों के खातों में पैसे डाल रही है। ये पैसे LPG गैस सिलिंडर सब्सिडी, किसान योजना, विधवा पेंशन और महिला जन धन खातों (Jan Dhan Account) में डाले जा रहे हैं। गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) के तहत जनधन खाताधारकों के अकाउंट में अगलते तीन महीने तक पैसे ट्रांसफर किए जा रहे है। अबतक करोड़ों लोगों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
खाताधारक बैंकों में जाकर अपने-अपने अकाउंट का स्टेट्स चेक रहे हैं। वहीं कुछ लोगों इस असमंजस की स्थिति में हैं कि उनके खाते में पैसे ट्रांसफर हुए या नहीं। क्या वे सरकार की आर्थिक मदद के दायरे में आते हैं या नहीं। इसके लिए आपको आज हम पांच ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप आसानी से जान सकेंगे कि आपको सरकार की मदद मिली है या नहीं।
सबसे पहले तो आप अपने खाते के आखिरी डिजीट से पता कर सकते हैं कि आपको मदद मिली या नहीं। इसके लिए आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपने अकाउंट का स्टेट्स चेक करें। यहां अगर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए होंगे तो साथ में यह भी जानकारी दी गई होगी कि पैसा कहां से ट्रांसफर किया गया है।
वहीं दूसरा आप अखबार से जानकारी हासिल कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि लोगों को आर्थिक मदद जैसे ही ट्रांसफर की जाएगी अखबारों में भी इस बारे में सूचित करवा दिया जाएगा। वहीं तीसरा आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं कि आपको मदद मिली या नहीं।
वे जनधन खाते जिनके मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं उनपर बैंक एसएमएस के जरिए जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा आप अपनी ब्रांच से पता लगा सकते हैं या फिर अगर आपकी ब्रांच दूर इलाके में है तो आप अपनी नजदीकी ब्रांच से भी इस बारे में पता कर सकते हैं।