केंद्र सरकार ने देशभर के सभी राशन कार्ड धारकों को वन नेशन वन राशन स्कीम के तहत जोड़ दिया है। जिसके बाद भारत का कोई भी नागरिक देशभर में कही भी महीने में मिलने वाला राशन ले सकते हैं। इसके लिए केवल राशन कार्ड में नाम दर्ज नागरिक को बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। वहीं सरकार ने कुछ दिनों पहले मेरा राशन ऐप भी लॉन्च किया था। जिसके जरिए आप अपने घर के नजदीकी राशन डीलर का पता जान सकते हैं और वहां जाकर राशन ले सकते हैं। आइए जानते इसी ऐप के बारे में….
इन लोगों को होगा फायदा – वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत बनाए गए मेरा राशन ऐप की मदद सबसे ज्यादा उन लोगों को मिलेगी। जो अक्सर अपने रोजगार की वजह से शहर या राज्य बदलते हैं। वहीं जो लोग एक ही शहर में अक्सर घर बदलते रहते है। वो भी मेरा राशन ऐप की मदद से अपने नजदीकी राशन डीलर्स को खोज सकते है और वहां जाकर अपने कोटे का राशन ले सकते हैं।
ऐप की खूबियां
>> मेरा राशन मोबाइल ऐप दो भाषाओं- हिंदी और अंग्रेजी में है। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है।
>> इस ऐप के सहारे आप जान सकते हैं कि आपको कितना गेहूं और चावल दिया जा रहा है। उसकी कीमत क्या है और कितना मिला है और कितना मिलना बाकी है।
>> राशन कार्ड पर कितना वितरण हुआ है और घर के आसपास कितने राशन डीलर मौजूद हैं, ये सब जानकारी पा सकते हैं।
>> खुद राशन कार्ड के डीलर को भी बदल सकते हैं। यह जानकारी भी मिलती है कि कौन सा डीलर आपके घर से कितना दूर है।
>> डीलर का लाइसेंस नंबर और नाम, पता सबकुछ पाया जा सकता है।
>> राशन कार्ड से आधार लिंक है या नहीं, इसे भी देख सकते हैं।
पूरे देश में कहीं भी जाएंगे वहां पर आपके आसपास के डीलरों की जानकारी हासिल हो सकेगी। यह पूरा सिस्टम गूगल मैप्स से जुड़ा हुआ है।
ऐसे डाउनलोड करें मेरा राशन ऐप
>> सबसे पहले इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर मेरा राशन टाइप करके सर्च करना होगा।
>> एक बार सर्च करने के बाद इस ऐप को आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।
>> मोबाइल ऐप में रजिस्ट्रेशन कराने का विकल्प है। इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड का नंबर डालना होगा।
>> नंबर डालते ही आपके राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी यहां दिख जाएगी।
>> एक राशन कार्ड से जितने मेंबर जुड़े होंगे उनकी जानकारी यहां मिल जाएगी, साथ ही आधार नंबर भी दिख जाएगा।
>> मोबाइल ऐप में एलिजबिलिटी ऑप्शन को टैप करते ही आपसे राशन कार्ड नंबर के बारे में पूछा जाता है। नंबर डालने के बाद आपको पता चल जाएगा कि योजना के अंतर्गत आपका राशन कार्ड आता है या नहीं।