कई लोग नई बाइक खरीदने की बजाय पुरानी बाइक खरीदना पसंद करते हैं। नई बाइक खरीदने के मुकाबले पुरानी बाइक खरीदना काफी सस्ता होता है। वहीं वे लोग जिनका बजट कम होता है और नई बाइक खरीदने में असमर्थ होते हैं पुरानी बाइक खरीदकर अपनी जरुरत को पूरा कर सकते हैं।

बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है। यही वजह है कि ग्राहक असमंजस में होते हैं और फैसला नहीं कर पाते कि पुरानी बाइक कहां से खरीदें?

अगर आप भी इस तरह के असमंजस में हैं और पुरानी बाइक खरीदने का मन बना चुके हैं तो बता दें कि कमर्शियल बाइक सेलिंग प्लेटफॉर्म droom.in के जरिए बाइक लें सकते हैं। आप इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट के जरिए अपनी पसंद की बाइक को सर्च कर सकते हैं। यहां आपको 20 हजार रुपये से 30 हजार रुपये की रेंज में पुरानी बाइक मिल जाएगी।

1. Honda CBF Stunner 125cc: इस बाइक का 2011 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 21,552 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 124.7 सीसी का इंजन लगा है जो कि 11 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 16,800 रुपये रखी गई है।

2. Hero Passion Plus 100cc: इस बाइक का 2008 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के दूसरे मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 54,500 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 97.2 सीसी का इंजन लगा है जो कि 7.5 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 15,500 रुपये रखी गई है।

3. Hero Passion Plus 100cc: इस बाइक का 2015 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 32,542 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 81 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 30,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।