Swarn Shatabdi Express Train Timetable: देश की राजधानी नई दिल्ली से यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को प्रयोगात्मक आधार पर एक अतिरिक्त स्टॉपेज देने का फैसला लिया गया है। उत्तर रेलवे के X हैंडल पर जानकारी दी गई कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 12003/12004 लखनऊ जक्शन – नई दिल्ली – लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नई दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस शाम 16.19 बजे उन्नाव जंंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी और 16.21 मिनट पर यहां से चलेगी। 

इसी तरह नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली – लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 11.54 मिनट पर  उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और दो मिनट यहां रुकने के बाद 11.56 मिनट पर लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। दोनों तरफ से इस ट्रेन का उन्नाव जंक्शन पर स्टॉपेज 20 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।

12003 Lucknow – New Delhi Swarn Shatabdi Express Time Table

रेलवे स्टेशन कोडरेलव स्टॉपेजआगमन समयचलने का समय
1LJNLUCKNOW NESource15:30
2CNBKANPUR CENTRAL16:4816:53
3PHDPHAPHUND17:4717:48
4ETWETAWAH JN18:1818:20
5TDLTUNDLA JN19:2619:28
6ALJNALIGARH JN20:1520:17
7GZBGHAZIABAD21:3821:40
8NDLSNEW DELHI22:250:00

12004 New Delhi – Lucknow Lucknow Swarn Shatabdi Express Time Table

रेलवे स्टेशन कोडरेलव स्टॉपेजआगमन समयचलने का समय
1NDLSNEW DELHISource6:10
2GZBGHAZIABAD6:406:42
3ALJNALIGARH JN7:477:49
4TDLTUNDLA JN8:458:47
5ETWETAWAH JN9:409:42
6PHDPHAPHUND10:1410:15
7CNBKANPUR CENTRAL11:2311:28
8LJNLUCKNOW NE12:550:00

नोट: ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले हमेशा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का समय जरूर चेक कर लें।

Gomti Express Train Time Table: अलीगढ़ – कानपुर सेंट्रल के रास्ते नई दिल्ली – लखनऊ के बीच चलती है गोमती एक्सप्रेस, जानिए टाइम टेबल और स्टॉपेज