E-Shram : ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले असंगठित क्षेत्र के कामगरों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके साथ ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को 2 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा की सुविधा दी जाती है। अगर दुर्घटना में कामगार की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 2 लाख रूपये मिलेंगे। वहीं दुर्घटना में कामगार आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है।
केंद्र सरकार इस योजना में देशभर में काम करने वाले रेहड़ी-पटरी वाले मजदूर, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सहित घरेलू नौकरों का रजिस्ट्रेशन कराना चाहती है। सरकारी आंकड़े के अनुसार देश में इस समय करीब 38 लाख असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार है। ई-श्रम कार्ड के जरिए सरकार इन सभी मजदूरों का डेटा एकत्रित करके उन्हें सीधे सरकारी योजनाओं की सुविधा पहुंचाना चाहती है।
वहीं अगर आपने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय कोई गलती कर दी है तो आपको सरकार की ओर से मिलने वाली किस्त रुक सकती है। ऐसे में आप ई-श्रम पोर्टल पर दी गई जानकारी को ठीक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सामान्य स्टेप्स फॉलो करनी होगी।
कैसे अपडेट करें ई-श्रम पोर्टल पर दी गई जानकारी
>> इसके लिए सबसे पहले आपको ई-श्रम पोर्टल पर जाना होगा
>> इसके बाद आप पहले से रजिस्ट्रड हैं तो अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
>> यहां अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से वेरिफाइ करना होगा।
>> इसके बाद आधार नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे वेरिफाइ करना होगा।
>> जैसे ही ओटीपी वेरिफाई होगा उसके बाद ई-श्रम पोर्टल लॉग-इन हो जाएगा।
>> इसके बाद आपको अपडेट प्रोफाइल टैब पर क्लिक करना होगा।
>> अब फॉर्म में दी गई जानकारी को एडिट टैब के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद सुधारा जा सकता है।
>> अपडेट करने के बाद फाइनल सबमिट पर क्लिक करे और आपका ई-श्रम कार्ड अपडेट हो जाएगा।