LIC Jeevan Anand Plan: परिवार को किसी आक्समिकता के दौरान आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने के मकसद से अक्सर इंश्योरेंस पॉलिसी का रुख अख्तियार किया जाता है। अगर आप भी पॉलिसी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आनंद पॉलिसी खरीद कर आप आम के आम और गुठलियों के दाम पा सकते हैं। इस पॉलिसी में बेहतरीन रिटर्न से लेकर ताउम्र कवर जैसे फायदे इस पॉलिसी में हैं।
एलआईसी जीवन आनंद इंडॉमेंट प्लान है जो बचत और सुरक्षा का दोहरा लाभ प्रदान करती है। इस योजना में निवेश का लाभ यह है कि पॉलिसी समाप्त होने के बाद भी पॉलिसी धारक की मृत्यु तक जीवन कवरेज जारी रहता है। पूरे जीवन और इडॉमेंट प्लान के कॉम्बिनेशन के साथ LIC का जीवन आनंद इनकम टैक्स के भी फायदे देता है। इस पॉलिसी धारक की प्रवेश आयु कम से कम 18 साn और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए। इसके अलावा इस प्लान की अधिकतम मैच्युरिटी की आयु 75 वर्ष है।
आपको पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान प्रीमियम का भुगतान करना होगा। यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी अवधि पूरी होने तक जीवित रहता है, तो मैच्युरिटी लाभ भी दिया जाता है। यह प्लान पूरी लाइफ के लिए है। यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी अवधि पूरी होने से पहले मर जाता है, तो उसके नॉमिनी को बीमित राशि का दी जाती है। इस प्लान द्वारा प्रदान की जाने वाली न्यूनतम राशि रु 1,00,000 / – है और अन्य प्लान लेने पर और अधिक भुगतान किया जाता है।
[bc_video video_id=”6074717493001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आप क्रिटिकल इलनेस राइडर खरीद सकते हैं। यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी शुरू होने के 12 महीने के भीतर आत्महत्या कर लेता है, तो 80% प्रीमियम का भुगतान नामांकित व्यक्ति को किया जाएगा।