LIC Jeevan Akshay: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी में से एक है। इस कंपनी की पॉलिसी में निवेश करना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है। खास बात यह है कि सरकार द्वारा संचालित इस कंपनी की पॉलिसी में निवेश करने के बाद पैसा डूबने की चिंता नहीं सताए रखती।

यूं तो एलआईसी की तमाम पॉलिसी है लेकिन आज हम आपको ‘जीवन अक्षय’ पेंशन पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं। यह एक एन्यूटी प्लान है और इसमें निवेश करने के बाद प्रति माह पेंशन हासिल कर सकते हैं। इस पॉलिसी में एकमुश्त निवेश के बाद यह फायदा लिया जा सकता है। जीवन अक्षय एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी में से एक है।

बात करें इस पॉलिसी की शर्तों की तो कंपनी इसके लिए 30 से 85 वर्ष की आयु को पात्र मानती है। कोई भी भारतीय नागरिक पॉलिसी को खरीद सकता है। इसमें न्यूनतम 1,00,000 रुपये की एक किस्त देकर पेंशन की व्यवस्था की जा सकती है। यह पॉलिसीधारक पर निर्भर करता है कि वह 1 लाख के ऊपर कितना भी निवेश करें। यानी अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। पेंशन पाने के 10 अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।

इनमें से एक विकल्प ‘Annuity payable for life at a uniform rate’ (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A’) का भी होता है। इसे चुनने पर निवेश के तुरंत बाद हर महीने पेंशन मिलने लगती है। अगर आप इस पॉलिसी में एकमुश्त 4072000 रुपये का निवेश करते हैं तो हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। इस उदाहरण से जानें कैसे:-

उम्र: 71
सम एश्योर्ड: 400000
एकमुश्त प्रीमियम: 407200

पेंशन:
वार्षिक: 42120
अर्धवार्षिक: 20480
तिमाही: 10100
मंथली: 3337

उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर 71 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 400000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 407200 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इस निवेश के बाद हर महीने 3337 रुपये की पेंशन मिलेगी।