LIC Jeevan Akshay Policy: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की पॉलिसी में निवेश करना ग्राहकों को वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए भी आर्थिक तौर पर सुरक्षित बनाता है।

यूं तो एलआईसी की तमाम अलग-अलग पॉलिसी हैं लेकिन एक पॉलिसी ऐसी है जिसमें एकमुश्त निवेश कर तुरंत पेंशन का लाभ लिया जा सकता है। इस पॉलिसी का नाम ‘जीवन अक्षय’ है। एकमुश्त निवेश के बाद प्रति माह पेंशन देने वाली ये पॉलिसी एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी में से एक है। हाल में ही कंपनी ने इस फिर से शुरू किया है।

इस पॉलिसी में निवेश के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। कंपनी इसके लिए 30 से 85 वर्ष की आयु को पात्र मानती है। पॉलिसीधारक को पैन कार्ड की डिटेल्स को साझा करना होगा। पेंशन कैसे चाहिए इसके लिए आपको 10 तरह के विकल्प दिए जाते हैं। इस पॉलिसी की शर्तों की तो इस पॉलिसी में न्यूनतम 1,00,000 रुपये का निवेश करके पॉलिसी ली जा सकती है वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

पेंशन चुनने के लिए पॉलिसीधारक को 10 विकल्प मिलते हैं। इन 10 विकल्पों में से एक विकल्प ‘Annuity payable for life at a uniform rate’ (प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘A’) है। इसे चुनने के बाद तुरंत पेंशन का लाभ मिलने लगता है। कई लोग इस विकल्प को चुनकर तुरंत पेंशन का लाभ लेना पसंद करते हैं।

इस पॉलिसी में 800000 रुपये का निवेश कर आप 4 हजार रुपये प्रति माह पेंशन पा सकते हैं। उदाहरण के साथ समझिए कैसे:-

उम्र: 49
सम एश्योर्ड: 800000
एकमुश्त प्रीमियम: 814400

पेंशन:
वार्षिक: 53000
अर्धवार्षिक: 25980
तिमाही: 12880
मंथली: 4263

उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 49 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 800000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 814400 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद हर महीने 4263 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। पॉलिसीधारक को यह लाभ तब तक मिलेगा जब तक की वह जीवित रहता है।