लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में निवेश करना कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है। एलआईसी की पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सरकार द्वारा संचालित कंपनी है इसलिए एक निवेशकर्ता को पैसा डूबने की चिंता नहीं सताए रखती। यूं तो एलआईसी की तमात पॉलिसी है लेकिन आज हम आपको ‘जीवन अक्षय’ पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं।

जीवन अक्षय एक एन्यूटी प्लान है। इसमें एकमुश्त निवेश कर पेंशन की व्यवस्था की जा सकती है। यह एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी में से एक है। इस पॉलिसी की अन्य शर्तों की बात करें तो 30 से 85 साल की उम्र के लोग इस पॉलिसी में निवेश के लिए पात्र माने गए हैं।

पॉलिसी का न्यूमतम सम एश्योर्ड एक लाख रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश के लिए पॉलिसीधारक बाध्य नहीं हैं। न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये सालाना फिक्सड की गई है। यानी की इससे कम का एन्यूटी आप नहीं ले सकते।

इस पॉलिसी में लोन की सुविधा भी मिलती है। पॉलिसीधारक को इस पॉलिसी में पेंशन पाने के लिए 10 अलग-अलग विकल्प मिलते हैं।

इनमें से एक विकल्प ‘Annuity Payable for Life at a Uniform Rate’ (जीवन भर पेंशन पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ‘A’) विकल्प है। इसके विकल्प को चुनने के बाद तुरंत पेंशन पाई जा सकती है। इसे इस उदाहरण से समझें:-

उम्र: 75
सम एश्योर्ड: 500000
एकमुश्त प्रीमियम: 509000

पेंशन:
वार्षिक: 63875
अर्धवार्षिक: 30863
तिमाही: 15188
मंथली: 5006

उपरोक्त उदाहरण के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 75 साल की उम्र में इस पॉलिसी में निवेश करता है और 500000 का सम एश्योर्ड चुनता है तो उसे कुल 509000 रुपये का एक प्रीमियम भरना होगा। इसके बाद हर महीने 5006 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। पॉलिसीधारक को यह लाभ तब तक मिलेगा जब तक की वह जीवित रहता है।