अगर आप कम आय में LIC प्लान खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, LIC की Aadhar Shila पॉलिसी आपको कम आय में अच्छे निवेश के तौर पर साबित हो सकता है। यह प्लान विशेष तौर पर महिलाओं के लिए है। जिन महिलाओं के पास आधार कार्ड है वह इस पॉलिसी का लाभ ले सकती है।यह रिटर्न एंडोमेंट पॉलिसी है। इसके साथ ही यह एक नॉन लिंक्ड पॉलिसी है। इस वजह से इस पॉलिसी का शेयर मॉर्केट से कोई संबंध नहीं है। इस पॉलिसी में एंट्री  के लिए अधिकतम उम्र 55 साल है। वहीं, इस पॉलिसी का टर्म 10 से 20 साल को होता है।

अगर किसी पॉलिसीधारक की पॉलिसी लेने के पहले पांच साल के दौरान होने पर मृत्यु पर होने वाला लाभ (बीमा राशि का 110% राशि) दिया जाता है। इसके अलावा मेच्योरिटी से पहले मृत्यु होने पर नॉमिनी को मृत्यु पर मिलने वाला बीमित रकम के साथ लॉयल्टी एडिसन्स (बीमा राशि का 110% + लॉयल्टी एडिसन्स) दिया जाता है। पहले पांच साल प्रीमियम अच्छी तरह से भरने और मेच्योरिटी पूरी होने पर लॉयल्टी एडिसन्स दिया जाता है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को लोन सुविधा दी भी दी जाती है। इस प्लान के तहत केवल 28  रुपए प्रतिदिन के निवेश कर आप चार लाख तक की बचत कर सकते हैं।

फर्ज कीजिए कि आप अपने 8 वर्षीय बच्चे के लिए यह प्लान खरीदना चाहते हैं। आपका 20 साल का टर्म इंश्योरेंस है। तो आपका सम एश्योर्ड  तीन लाख होगा। डेथ सम एश्योर्ड भी इतना ही होगा इसके अलावा  बेसिक सम एश्योर्ड भी तीन लाख होगा। पहले साल प्रीमियम  के साथ टैक्स 4.5 प्रतिशत होगा  यानि  सालाना आपको 10541 (10087 + 454) रुपए देना होगा।

वहीं, अर्धवार्षिक टर्म पर आपको  5327 (5098 + 229) रुपए देने होंगे। तिमाही में यह रकम 2692 (2576 + 116) और मासिक तौर पर 898 (859 + 39) होगी। अगर इसका औसत निकालें तो  आपको प्रतिदिन 28 रुपए देने होते हैं। मैच्योरिटी रिटर्न की बात करें तो आपका सम एश्योर्ड तीन लाख होता है और एलए  97500 होता है। इसका मतलब है कि आपको  मैच्योरिटी रिटर्न 397500 रुपए की राशि मिलती है।