यदि आप भारतीय रेलवे से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने रंगिया मंडल में कुल 17 ट्रेनें को रद्द किया है। ये सभी ट्रेनें 24 से 28 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी। इन रद्द हुई ट्रेनों में ज्यादातर देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जाने वाली ट्रेनें शामिल है।

ट्रेनें रद्द होने का कारण

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की तरफ से ट्रेनों को रद्द करने को लेकर स्पष्टीकरण दिया गया है। रेलवे के मुताबिक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है। जिसके कारण 24 से 28 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में रंगिया मंडल में 17 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन के मार्ग में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है जबकि एक ट्रेन का आंशिक समापन किया जाएगा।

ये ट्रेनें हुई रद्द

  1. ट्रेन संख्या 13247 कामाख्या- राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस 24-25 फरवरी तक रद्द किया गया है।
  2. ट्रेन संख्या 15656 वैष्णो देवी कटरा – कामाख्या एक्सप्रेस 23 फरवरी को रद्द किया गया है।
  3. ट्रेन संख्या 15655 कामाख्या- वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द किया गया है।
  4. ट्रेन संख्या 15621 कामाख्या- आनंद विहार एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
  5. ट्रेन संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 फरवरी को रद्द किया गया है।
  6. ट्रेन संख्या 19616 कामाख्या- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
  7. ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर सिटी – कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द किया गया है।
  8. ट्रेन संख्या 14619 अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
  9. ट्रेन संख्या 14620 फिरोजपुर कैंट- अगरतला एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द किया गया है।
  10. ट्रेन संख्या 14038 नई दिल्ली -सिलचर एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
  11. ट्रेन संख्या 14037 सिलचर- नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द किया गया है।
  12. ट्रेन संख्या 19305 डॉ.अंबेडकर नगर -कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी को रद्द किया गया है।
  13. ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या – डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द किया गया है।
  14. ट्रेन संख्या 22450 नई दिल्ली – गुवाहाटी एक्सप्रेस 23 फरवरी को रद्द किया गया है।
  15. ट्रेन संख्या 22449 गुवाहाटी – नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द किया गया है।
  16. ट्रेन संख्या 13282 राजेंद्र नगर- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द किया गया है।
  17. ट्रेन संख्या 13281 डिब्रूगढ़ -राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 28 फरवरी को रद्द किया गया है।

21 फरवरी को भी रद्द की थी ट्रेनें

बता दें बीते दिनों रेलवे ने 21 फरवरी को खराब मौसम और पटरियों की मरम्मत का हवाला देते हुए 330 ट्रेनों को रद्द किया था। जबकि 36 ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया था।