पुरानी बाइक खरीदना कई मायनों में एक बेहतर फैसला माना जाता है। नई बाइक की तुलना में पुरानी बाइक काफी सस्ती मिल जाती है। ग्राहकों के हजारों रुपये की बचत तो होती ही है साथ ही बाइक की जरूरत भी पूरी हो जाती है।
बाजार में ढेरों विकल्प मौजूद हैं जिनके जरिए पुरानी बाइक खरीदी जा सकती है। अगर आप भी पुरानी बाइक खरीदने का मन बना चुके हैं तो तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in के जरिए अपनी पसंद की बाइक खरीद सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आपको अलग-अलग ब्रैंड्स की बाइक्स सस्ते दाम पर मिल जाएंगी।
ये हैं इस प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर उपलब्ध बाइक्स के कुछ विकल्प:-
1. TVS Apache RTR 200 4V Carburetor: इस बाइक का 2018 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 22,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 40 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 197 सीसी का इंजन लगा है जो कि 20.70 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 80,000 रुपये रखी गई है।
2. Hero Splendor Plus Self Alloy 100cc IBS: इस बाइक का 2019 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 12,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 55 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 57,000 रुपये रखी गई है।
Hyundai Alcazar: 2 लाख रु से भी कम डाउनपेमेंट कर घर ले जाएं ये SUV, जानें पूरी डिटेल
3. Bajaj Pulsar 150cc: इस बाइक का 2017 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 17,170 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149 सीसी का इंजन लगा है जो कि 15 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 47,000 रुपये रखी गई है।
नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।