Holi Railway IRCTC Ticket: होली पर घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर अचानक ही जाने का मन बना लिया है और जेब ढीली है तो टेंशन की कोई बात नहीं। इंडियन रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट लेने पर आप 14 दिन के भीतर पेमेंट कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी ने तत्काल टिकट के लिए पेमेंट की नई सुविधा ePaylater (ईपेलेटर) कंपनी के साथ मिलकर शुरू की है। यह कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को बाद में पेमेंट करने की सुविधा देती है। ePaylater में आपको ‘बाय नाउ पे लैटर’ की सुविधा मिलती है। इसमें टिकट बुक करने के बाद आपको बाद में पेमेंट करने की सुविधा मिलती है। अगर आप होली पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट डगमगाया हुआ है तो ePaylater फीचर का इस्तेमाल कर आप अपने टिकट की झंझट को खत्म कर सकते हैं।
हालांकि टिकट बुक करने के बाद आपको ट्रांजेक्शन चार्ज देना पड़ता है। अब सवाल यह है कि आखिर इस फीचर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है ताकि आप भी इस सुविधा का फायदा उठा सकें।
इसके लिए सबसे पहले आपको ICRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर अपनी डिटेल्स डालने के बाद आपको पेमेंट वाले ऑप्शन पर आपको ePaylater का फीचर नजर आता है।

ePaylater फीचर पर क्लिक करने के बाद आपको Make Payment पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आप ePaylater वाले अकाउंट पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे। ध्यान रहे अगर आपका अकाउंट पहले से बना होगा तो तभी आप रिडायरेक्ट होंगे।

इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा। और आप पेमेंट वाले ऑप्शन पर पहुंच जाएंगे।

टिकट बुकिंग या कैंसलेशन पर कोई सवाल तो ‘दिशा’ करेगी मदद: अगर IRCTC से टिकट बुकिंग या कैंसलेशन संबंधित कोई भी सवाल है तो आप Ask Disha चैटबॉक्स के जरिए अपनी सवालों के जवाब पा सकते हैं। इस फीचर के जरिए आपको रेल टिकट बुकिंग के साथ कैटरिंग संबंधित सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे।

