पुरानी बाइक खरीदने से पहले ग्राहकों के मन में कई सवाल होते हैं। अपनी पसंद की पुरानी बाइक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से खरीदी जा सकती है। अगर आप पुरानी खरीदना चाहते हैं तो कमर्शियल वेबसाइट Droom.in का सहारा ले सकते हैं।

अगर आप बेहतर माइलेज और 30 हजार से कम चली हुई बाइक खरीदना चाहते हैं तो इस प्लेटफॉर्म पर ढेरों विकल्प मौजूद हैं। आप इसकी वेबसाइट पर जाकर बाइक के बारे में पता लगा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ब्रैंड्स की पुरानी बाइक्स उपलब्ध हैं।

Santro Magna CNG: 64 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं ये कार, जानें कितना देती है माइलेज

ये हैं कुछ विकल्प:-

1. Hero CBZ Xtreme: इस बाइक का 2010 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 23,000 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 65 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 149.2 सीसी का इंजन लगा है जो कि 14.4PS की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 15,000 रुपये रखी गई है।

2. Hero Xtreme 200S: इस बाइक का 2021 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 670 किलो मीटर चल चुकी है। इसमें 199.6 सीसी का इंजन लगा है जो कि 14.4PS की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 15,000 रुपये रखी गई है।

नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।