अगर आप कम कीमत में बाइक खरीदना चाहते हैं तो Droom नामक शॉपिंग कमर्शियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आधे दाम में यूज्ड और पुरानी बाइक्स के कई विकल्प मौजूद हैं। आप इसकी वेबसाइट पर जाकर बाइक के बारे में पता लगा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ब्रैंड्स की पुरानी बाइक्स उपलब्ध हैं। आपको मात्र 20 हजार से 35 हजार रुपये के बीच में मोटर साइकिल मिल सकती है।
ये हैं कुछ विकल्प:-
1. Hero Splendor Plus: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 45,551 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 81 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 100 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8.20 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 20,000 रुपये रखी गई है।
2. Bajaj Pulsar NS200: इस बाइक का 2012 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 45,551 किलो मीटर चल चुकी है। यह बाइक 35 किलो मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 199.5 सीसी का इंजन लगा है जो कि 23.19 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 18 इंच का है। इसकी कीमत 34,500 रुपये रखी गई है।
3. Yamaha SZR 150cc: इस बाइक का 2011 मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध है। बाइक के पहले मालिक द्वारा इसे बेचा जा रहा है। यह बाइक 56,700 किलो मीटर चल चुकी है। इसमें 153 सीसी का इंजन लगा है जो कि 12 बीएचपी की पॉवर देता है। इसका व्हील साइज 17 इंच का है। इसकी कीमत 18,500 रुपये रखी गई है।
नोट: ऊपर बताई गई Bikes से जुड़ी जानकारी Droom वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक है। ये सभी बाइक्स दिल्ली सर्किल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुरानी बाइक खरीदते दौरान दस्तावेज और गाड़ी की कंडीशन की जांच स्वयं करें। वाहन के मालिक से बिना मिले या वाहन की जांच किए ऑनलाइन लेन देन न करें।