अगर आप व्हाट्सएप का प्रयोग चैटिंग के अलावा पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए भी करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत जरूरी है। ये जरूरी बातें जानने के बाद आपको किसी भी दूसरे पेमेंट ट्रांसफर ऐप जैसे गूगल, भीम, पेटीएम या दूसरे पेमेंट सर्विस के ऐप्स को फोन में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सबसे पहले आपको ये बता दें कि यूपीआई की पर आधारित दूसरी पेमेंट ट्रांसफर की तरह ही व्हाट्सएप पेमेंट भी काम करता है। जिसमें पेमेंट करने के लिए आप अपने बैंक अकाउंट को सीधे व्हाट्सएप पेमेंट के साथ अटैच कर सकते हैं। या दूसरे विकल्प के रूप में अपने व्हाट्सएप वॉलेट में भी पैसे रख सकते हैं।
जिसके बाद आप सीधा किसी भी व्यक्ति के अकाउंट में पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं।लेकिन अगर आपने अभी तक व्हाट्सएप के पेमेंट ट्रांसफर फीचर का इस्तेमाल नहीं किया है या पहली बार करने जा रहे हैं तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर बिना परेशानी के पेमेंट ट्रांसफर के फीचर को यूज कर सकते हैं।
जानकारी 1. अपने व्हाट्सएप नंबर को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करें: व्हाट्सएप की पेमेंट ट्रांसफर फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना व्हाट्सएप नंबर अपने बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ेगा।
लेकिन यहां पर आप वही नंबर लिंक कर सकेंगे जो आपके बैंक में रजिस्टर्ड है। क्योंकि बैंक से आने वाले सभी मैसेज, ओटीपी और कॉल उसी नंबर पर आएंगे तो इस बात का ध्यान रहे कि लिंक किया जा रहा नंबर आपके बैंक में रजिस्टर्ड है। (ये भी पढ़ें- साइबर अपराधियों के फ्रॉड से बचना है तो इन सिंपल 5 स्टेप से लॉक करें अपना आधार कार्ड)
जानकारी 2. जब आप अपने व्हाट्सएप नंबर को अपने बैंक अकाउंट से लिंक कर देंगे तब यूपीआई पर आपकी एक नई आईडी जनरेट होगी जिसके बाद आप कहीं भी बिना किसी परेशानी के पेमेंट कर सकेंगे।
जानकारी 3. व्हाट्सएप पेमेंट का एक दूसरा बड़ा फायदा है कि आप अनरजिस्टर्ड व्यक्ति को भी पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं। जैसे दूसरे पेमेंट सर्विस में होता है। इतना ही नहीं आप दूसरे व्यक्ति को अपनी नई बनी यूपीआई आईडी भेजकर पेमेंट मंगवा भी सकते हैं।
जानकारी 4. वैसे तो सरकार की तरफ से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई यूपीआई एक फ्री सर्विस है लेकिन साइबर फ्रॉड या धोखाधड़ी से बचने के लिए इसमें एक लाख रुपये की पेमेंट कैप लगाया गया है। मतलब इस सर्विस से आप एक लाख रुपये से ज्यादा ट्रांसफर नहीं कर सकते।